Popular Posts

Mathematical Pedagogy (गणितीय शिक्षाशास्त्र) भाग-3

Mathematical Pedagogy
भाग-3




Q.1. विद्यार्थी गणितीय की समस्याओं को हल करते समय गलतियां करते हैं क्योंकि
A.   वे एक से अधिक पाठ्य पुस्तके नहीं  पढ़ते हैं
      B.   उनका सामाजिक आर्थिक स्तर उनके निष्पादन को प्रभावित करता है
C.   वे अर्थ निर्माण के अपने प्रयास में संकल्पनाओं  का वैकल्पिक निर्वचन  करते हैं
D.   वे पर्याप्त अभ्यास नहीं करते
उत्तर- वे अर्थ निर्माण के अपने प्रयास में संकल्पनाओं  का वैकल्पिक निर्वचन  करते हैं



Q.2.  क्षेत्रमिति पढ़ाते समय शिक्षक आगे बढ़ने से पहले बोर्ड पर सभी सूत्र लिख देती है यह तरीका दर्शाता है कि वह............ का अनुपालन कर रही है
A.   निगमन उपागम
      B.   प्रायोगिक उपागम
C.   व्यवहारिक उपागम
D.   आगमन उपागम
उत्तर- निगमन उपागम



Q.3समस्या समाधान पद्धति है
A.   गणित के विकास को ऐतिहासिक, सामाजिक और संस्कृति के संदर्भ में पढ़ाना
      B.   विद्यार्थी को खुली समझ वाला बनाते हुए उन्होंने गणितीय प्रवीणता, सृजनात्मकता और खोज परक चिंतन विकसित करना
C.   गणितीय बोध/भाव विचारों और तकनीकों के पदानुक्रमिकता के माध्यम से क्रमिक तथा व्यवस्थित दिशानिर्देश
D.   पुनरावृति और स्मरण के द्वारा गणितीय निष्कर्षों परिभाषाएं तथा कल्पनाओं को पढ़ाना
उत्तर- गणितीय बोध/भाव विचारों और तकनीकों के पदानुक्रमिकता के माध्यम से क्रमिक तथा व्यवस्थित दिशानिर्देश





Q.4श्री मनीष ‘सममिति’ की संकल्पना को स्पष्ट करने के लिए बहुत सारे हस्तचालनो, गणित प्रयोगशाला गतिविधियों तथा आई.सी.टी गतिविधियों का प्रयोग करते हैं श्री मनीष.........
A.   समय व्यतीत करना चाहते हैं ताकि वे अगले प्रकरण पढ़ाने से बच सकें जो उनकी रुचि का नहीं है
      B.   केवल गतिबोधक शिक्षार्थियों को संतुष्ट करना चाहते हैं
C.   सभी अधिगम शैलियों वाले विद्यार्थियों को संतुष्ट करना चाहते हैं
D.   अपने विद्यार्थियों में प्रसिद्ध होना चाहते हैं
उत्तर- सभी अधिगम शैलियों वाले विद्यार्थियों को संतुष्ट करना चाहते हैं



Q.5सलमान ( -3-4=+7) को हल करता है इस इस त्रुटि का कारण है
A.   सलमान को समान प्रकार की समस्याओं को हल करने के अभ्यास की आवश्यकता है
      B.   सलमान को पूर्णांकों के गुणनफल की संकल्पना समझ में नहीं आई है
C.   सलमान लापरवाह है
D.   सलमान को पूर्णांकों के योगफल की संकल्पना स्पष्ट नहीं है
उत्तर- सलमान को पूर्णांकों के योगफल की संकल्पना स्पष्ट नहीं है



Q.6गणित में समस्या के समाधान का निम्नलिखित में से कौन सा तरीका नहीं है
A.   अंत से आरंभ की और हल करना
      B.   रट लेना
C.   परीक्षण और त्रुटि विधि
D.   चित्रांकन
उत्तर- रट लेना



Q.7.  तकनीकी पर आधारित खेलो जिनमें समस्याओं के गुणनखंड या दो आयाती आकृतियों को जोड़कर नई आकृति बनाना आदि होता है
A.            विद्यार्थियों में अवधारणा को समझने की क्षमता में वृद्धि करता है ताकि वे अपनी योग्यता के अनुसार अन्वेषण प्रेक्षण और निष्कर्ष करने के कारण कुशल हो जाते हैं
B.            शिक्षार्थियों के गणित प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में सहायता करता है
C.            विद्यार्थियों को गणित की प्रयोगशाला में व्यस्त रखने में शिक्षक की सहायता करता है
D.            विद्यार्थियों की संख्यात्मक दक्षता और परिकलन दक्षता को बढ़ाता है
उत्तर- विद्यार्थियों में अवधारणा को समझने की क्षमता में वृद्धि करता है ताकि वे अपनी योग्यता के अनुसार अन्वेषण प्रेक्षण और निष्कर्ष करने के कारण कुशल हो जाते हैं



Q.8.  गणित में ‘प्रदर्शन’ उल्लेख नहीं करता है
A.            एक महत्वपूर्ण ज्यामितीय परिणाम को प्रमेय में व्यक्त करना
B.            दिए गए आंकड़ों को आलेख द्वारा व्यक्त करना
C.            संख्या श्रेणी को ज्यामितीय प्रति रूप में व्यक्त करना
D.            दो चरों के मध्य संबंध को समीकरण व्यक्त करना
उत्तर- दो चरों के मध्य संबंध को समीकरण व्यक्त करना



Q.9.    गणित के समावेशी कक्षा कक्ष में दृष्टिबाधित शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए आप की क्या नीति होगी
A.            शिक्षार्थियों को विशेष शिक्षक के पास भेजेंगे
B.            उनके लिए वैकल्पिक अध्यापन अधिगम और आकलन पद्धति की अभिकल्पना करेंगे
C.            गणित के बदले कोई दूसरा विषय दे देंगे
D.            गणित में उच्च अंक प्राप्त करने वालों के साथ उनके जोड़ें बना देंगे
उत्तर- उनके लिए वैकल्पिक अध्यापन अधिगम और आकलन पद्धति की अभिकल्पना करेंगे



Q.10.   गणित शिक्षण के दौरान बालों को को कोई पाठ पढ़ाने से पूर्व एक शिक्षक को किसका ज्ञान प्राप्त कर लेना आवश्यक होता है
A.            संबंधित पाठ के उद्देश्य
B.            संबंधित पाठ की शिक्षण विधियों का
C.            संबंधित पाठ के प्रश्न बैंक का
D.            उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- संबंधित पाठ के उद्देश्य



Q.11. बच्चों की अभ्यास पुस्तिका विश्लेषण करने के लिए आप निम्न में से किस की जांच करेंगे
A.            काट पीट की
B.            लिप्त लिखावट की
C.            शुद्धता की
D.            उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी



Q.12. गणित शिक्षण के दौरान बालों को को कोई पाठ पढ़ाने से पूर्व एक शिक्षक को किस का ज्ञान प्राप्त कर लेना आवश्यक होता है
A.            संबंधित पाठ के उद्देश्य
B.            संबंधित पाठ की शिक्षण विधियों का
C.            संबंधित पाठ के प्रश्न बैंक का
D.            उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- संबंधित पाठ के उद्देश्य



Q.13. बालक  में गणित संबंधी त्रुटियों का पता लगाने के लिए आवश्यक है
A.            उपचारात्मक परीक्षण
B.            निदानात्मक परीक्षण
C.            मौखिक परीक्षण
D.            स्वभाव परीक्षण
उत्तर- निदानात्मक परीक्षण



Q.14. गणित विषय में छात्रों में गति एवं शुद्धता विकसित करने के लिए गणित अध्यापक को शिक्षण करते समय ध्यान रखना चाहिए
A.            मौखिक कार्य
B.            निर्धारित तथा सीमित समय मैं दत्त कार्य
C.            गणना संबंधी सहायक सामग्री का प्रयोग
D.            a एवं b
उत्तर- एवं b



Q.15. गणित करने की युक्ति के रूप में सवाल हल करना’ में शामिल है
A.            क्रियाकलाप आधारित उपागम
B.            अनुमान लगाना
C.            व्यापक अभ्यास
D.            हल पर पहुंचने के लिए संकेतों का प्रयोग
उत्तर- क्रियाकलाप आधारित उपागम






Related Links

No comments