Popular Posts

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र भाग-15

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र भाग-15







प्रश्न- उत्कृष्ट बालक की बुद्धिलब्धि होती है


उत्तर- 140-200 तक



प्रश्न- शिक्षक की सफलता का रहस्य क्या है?
उत्तर- मनोविज्ञान का ज्ञान


प्रश्न- मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को आरम्भ करने का श्रेय किसका है?
 उत्तर- सी. डब्ल्यू. बीयर्स


प्रश्न- बाल्यावस्था किस वर्ष तक होती है?
उत्तर- 5-12 वर्ष तक


प्रश्न- शिक्षा को मनुष्य और सम्पूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए। यह किसका कथन है?
उत्तर- डॉ. राधाकृष्णन


प्रश्न- दोहराने की प्रवृत्ति किस अवस्था में होती है?
उत्तर-  शैशवावस्था


प्रश्न- मिड डे मील योजना का प्रमुख लक्ष्य है
उत्तर-  बालक को पोषण प्रदान करना।




प्रश्न- सामान्यतः पोषण का अर्थ माना जाता है
उत्तर-  सन्तुलित भोजन से


प्रश्न- पोषण के प्रमुख पक्ष हैं
उत्तर-   सन्तुलित भोजन, नियमित भोजन


प्रश्न-  पोषण का विकृत रूप कहलाता है
उत्तर-   कुपोषण


प्रश्न- यदि किसी बालक की शारीरिक आयु 10 वर्ष तथा मानसिक आयु 13 वर्ष है तो उसकी बुद्धिलब्धि क्या होगी
उत्तर- 130


प्रश्न- बहिर्मुखी व्यक्ति होता है
उत्तर- उसकी सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि होती है।


प्रश्न- बालकों के सीखने में प्रेरणा को किस रूप में उपयोगी माना जाता है
उत्तर- पुरस्कार एवं दण्ड


प्रश्न- जन्मजात प्रेरक नहीं है
उत्तर- आदत






RELATED LINKS

No comments