Popular Posts

समावेशी शिक्षा ( INCLUSIVE EDUCATION ) महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भाग- 2 ( CTET, REET, MPTET, UPTET के लिए )

 समावेशी शिक्षा ( INCLUSIVE EDUCATION ) 

 


Click Here To View Part-1


1. प्रगतिशील शिक्षाविदों के विचार से पाठ्यक्रम सम्बन्धी अनुभवों की श्रृंखला को निर्धारित किया जाना चाहिए ?

    1. छात्रों की रुचियों से सातत्य अनुक्रम में

    2. पाठ्यक्रम निर्माता के संगठन के आधार पर

    3. विषय - वस्तु की तार्किकता के आधार पर

    4. आधारित पाठ्य - पुस्तकों के संगठन के अनुरूप

 

2. बालकेन्द्रित शिक्षा का सिद्धान्त है

    1. प्रेरणा का सिद्धान्त

    2. रुचि का सिद्धान्त

    3. चयन का सिद्धान्त

    4. ये सभी

 

3. विद्यालयों में बालककेन्द्रित शिक्षा की व्यवस्था कितने वर्षों के लिए होती है ?

    1.         7 से 12 वर्ष तक के बालकों के लिए

    2.         8 से 14 वर्ष तक के बालकों के लिए

    3.         5 से 10 वर्ष तक के बालकों के लिए

    4.         8 से 10 वर्ष तक के बालकों के लिए

 

4. ‘ बालकेन्द्रित शिक्षा निम्नाकित शिक्षा दर्शन की देन है ?

    1. प्रयोजनवाद

    2. आदर्शवाद

    3. साम्यवाद

    4. प्राकृतिवाद

 

 

5. शिक्षा की पाठ्यचर्या बदलती रहनी चाहिए क्योंकि

    1. समाज की आवश्यकताएँ बदलती रहती हैं

    2. समाज शिक्षा को इसके लिए विवश करता है

    3. पाठ्यचर्या सामाजिक निर्देश का पालन करता है

    4. इससे ही समाज में परिवर्तन आता

 

6. शिक्षा में सृजनशीलता का प्रयोग किस रूप में होता है ?

    1. तर्क एवं  चिन्तन

    2. कल्पना

    3. सीखना

    4. इनमें से सभी

 

7. शिक्षा में दण्ड की मुख्य हानि है ?

    1. इससे विद्यार्थियों में अरुचिकर भावनाओं की उत्पत्ति होती है

    2. यह समूह में भाईचारे की भावना को रोकता है

    3. यह स्थायी बाल सुधार नहीं है

    4. यह छात्रों में घबराहट को जन्म देता है

 

 

8. छात्र केन्द्रित शिक्षण का आशय है ?

    1. छात्रों को मनमानी करने की छूट देना

    2. प्रत्येक छात्र की आवश्यकता का ध्यान रखना

    3. छात्रों को निःशुल्क शिक्षा देना

    4. शिक्षण में छात्रों का पूर्ण सहयोग लेना

 

9. बालकेन्द्रित शिक्षा द्वारा निम्नलिखित में से क्या सम्भव नहीं हो सकता ?

    1. बाल मनोविज्ञान की सहायता से बच्चों के पाठ्यक्रम में सुधार

    2. प्रत्येक बालक पर शिक्षक द्वारा विशेष ध्यान दिया जाना

    3. प्रत्येक बालक पर पृथक रूप से ध्यान दिया जाना

    4. प्रत्येक बालक की विशेष आवश्यकताओं को समझना

     

10. प्रगतिशील शिक्षा के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किस बात का ध्यान रखा जाता है ?

    1. इसमें केवल बालक के नैतिक एवं सामाजिक विकास पर जोर दिया जाता है ?

    2. इसमें सिद्धान्तों के रटने पर जोर दिया जाता है

    3. इसमें बालक की प्रगति के लिए सैद्धान्तिक शिक्षा दी जाती है

    4. इसमें शिक्षण विधि को अधिक व्यावहारिक करने पर जोर दिया जाता है

 

11. बालकेन्द्रित शिक्षण विधि का उद्देश्य होता है ?

    1. छात्रों में आत्मनिर्भरता का विकास करना

    2. छात्रों में स्वतन्त्र कौशलों का विकास करना

    3. छात्रों में मुक्त ढंग से सीखने की योग्यताओं का विकास करना

    4. उपरोक्त सभी

 

12. प्रगतिशील शिक्षा के अन्तर्गत बालक में आत्मानुशासन के विकास के लिए किस बात पर जोर दिया जाना चाहिए ?

    1. आत्मानुशासन के लिए विभिन्न दृष्टान्तों द्वारा बालकों को समझाने पर

    2. प्रगतिशील शिक्षा के अन्तर्गत आत्मानुशासन के विकास पर जोर नहीं दिया जाता

    3. अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त आदेश

    4. बालकों में उत्तरदायित्व की भावना के विकास पर

 

13. जॉन डीवी द्वारा समर्थित लैब विद्यालय के उदाहरण हैं

    1. फैक्ट्री विद्यालय

    2. सामान्य विद्यालय

   3. पब्लिक विद्यालय    

   4. प्रगतिशील विद्यालय

 

14. बालकेन्द्रित शिक्षा का समर्थन निम्नलिखित में से किस विचारक द्वारा किया गया है ?

    1. बी . एफ . स्किनर

    2. चार्ल्स डार्विन

    3. जॉन डीवी

    4. एरिक इरिकसन

 

 

 

15. सफल समावेशन को निम्नलिखित की आवश्यकता नहीं होती है

    1. संवेदनशील बनाना

    2. क्षमता - संवर्द्धन

    3. अभिभावकों की भागीदारी

    4. पृथक्करण

 

16. समावेशी शिक्षा का तात्पर्य है ?

    1. सभी को निःशुल्क पाठ्य - पुस्तक उपलब्ध कराना

    2. सभी को पढ़ने के लिए बाध्य करना

    3. सभी को समाविष्ट करना

    4. जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर पुरस्कृत करना

 

17. सृजनशील बालक के गुण है ?

    1. सौन्दर्यात्मक विकास

    2. विनोद प्रवृत्ति

    3. समायोजनशील

    4. ये सभी

 

18. एक समावेशी विद्यालय -

    1. शिक्षार्थियों की क्षमताओं की परवाह किए बिना सभी के अधिगम - परिणामों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध होता है

    2. शिक्षार्थियों के मध्य अन्तर करता है और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए कम चुनौतीपूर्ण उपलब्धि लक्ष्य निर्धारित करता है

    3. विशेष रूप से योग्य शिक्षार्थियों के अधिगम - परिणामों को सुधारने के लिए विशिष्ट रूप से प्रतिबद्ध होता है

    4. शिक्षार्थियों की निर्योग्यता के अनुसार उनकी सीखने की आवश्यकताओं को निर्धारित करता है

 

Click Here To View Part-1


3 comments: